UMC सेवा एप के माध्यम से किया जा रहा है शिकयतों का त्वरित निराकरण

उज्जैन, नागरिकों को निगम से सम्बंधित सेवाए सरलता से उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों से सम्बंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु निगम द्वारा UMC सेवा एप तैयार किया गया है।


शुक्रवार को एप के शुभारंभ के पश्चात ही नागरिकों द्वारा जागरूकता का परिचय देते हुए एप को 1175 नागरिको ने डाउनलोड कर उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने भी आरंभ कर दिया है। शनिवार को विभिन्न विभागों से सम्बंधित 57 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनका सम्बंधित विभाग द्वारा तत्काल निराकरण किया जा रहा है।


निगम द्वारा शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर उनके फिडबेक प्राप्त किया गया जो निम्नानुसार है -


01. श्री यश जी 47 क्षणपक मार्ग द्वारा नाली सफाई से सम्बंधित शिकायत दर्ज कराई गई थी। निगम स्वास्थ्य अमले द्वारा उक्त शिकायत को तत्काल संझान में लेते हुए 1 घंटे में नाली की सफाई करवाते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया तथा शिकायत को संतुष्टीपूर्वक बंद किया गया।


02. श्री अभिराज 122 विद्या नगर शिवाजी पार्क काॅलोनी द्वारा सड़क पर कचरे का ढेर लगा होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसे निगम द्वारा कुछ ही घंटों में निराकृत करते हुए कचरे के ढेर को हटा दिया गया है। शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया तथा शिकायत को संतुष्टीपूर्वक बंद किया गया।


03. श्री हरिश सुर्यवंशी पुष्पाजंली काॅलोनी इन्द्रानगर द्वारा सफाई व्यवस्था के सम्बंध में शिकायत की गई। निगम अमले द्वारा उक्त शिकायत को तत्काल संझान में लेते हुए 2 घंटे में सड़क की सफाई करवाते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया तथा शिकायत को संतुष्टीपूर्वक बंद किया गया।


04. श्री हुसैन राज 43 इब्राहिम पुरा खाराकुंआ द्वारा किटनाशक छिडकाव किये जाने सम्बंध में शिकायत की गई। निगम अमले द्वारा उक्त क्षैत्र में किटनाशक छिड़काव किया जाकर शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया तथा शिकायत को संतुष्टीपूर्वक बंद किया गया।